Site icon Buziness Bytes Hindi

शर्मनाक: बड़ोदरा में कलयुगी पिता नाबालिग बेटी का कर रहा था यौन शोषण


शर्मनाक: बड़ोदरा में कलयुगी पिता नाबालिग बेटी का कर रहा था यौन शोषण

वड़ोदरा: गुजरात के वड़ोदरा से एक रिश्तों को तार तार करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, वड़ोदरा जिले में रहने वाले एक हैवान बाप ने ऐसे रिश्ते को शर्मसार कर दिया जिसको सोच कर भी रोग काँप जाती है| अगर टाइम्स नाऊ की मानें तो बड़ोदरा में एक पिता पिछले नौ महीनों में 14 साल की अपनी नाबालिग बेटी का जबरन रेप कर रहा था।

आरोपी शख्स गिरफ्तार
मंगलवार को मामला सामने आते ही स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शख्स की पत्नी और उसकी बेटी ने स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज कराई है।

कई महीनों से कर रहा था यौन शोषण
बता दें कि वड़ोदरा जिले के सावली तालुका के भदरवा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में तीन भाई-बहनों में से सबसे बड़ी किशोरी ने बताया कि उसके पिता पिछले कई माह से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। आरोपी शख्स एक 38 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक है।

मां और भाई-बहनों की हत्या करने की धमकी
पुलिस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि जब वह लड़की घर में अकेले होती थी तो उसके पिता उसके साथ यौन उत्पीड़न करते थे। पीड़िता ने कहा कि जब भी उसने विरोध किया तो उसे पिता द्वारा अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या करने की धमकी दी गई।

Exit mobile version