EVM पर एलन मस्क का बड़ा बयान, AI से किया जा सकता है हैक

इंटरनेशनलEVM पर एलन मस्क का बड़ा बयान, AI से किया जा सकता...

Date:

चुनाव में EVM में गड़बड़ी हमेशा एक बड़ा मुद्दा बनता है, विशेषकर भारत में तो EVM पर शंका घेरा चुनाव दर चुनाव बढ़ता जा रहा है , विपक्ष भी लगातार EVM पर ऊँगली उठता रहा है और अब तो जनता भी EVM पर सवाल उठा रही है, यहाँ तक कहा जा रहा है कि जब तक EVM से चुनाव होंगे, भाजपा को हराया नहीं जा सकता ऐसे में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

एलन मस्क ने शनिवार को ईवीएम को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसे मशीनों या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हैक किया जा सकता है। उन्होंने इसे एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा। एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए। इंसानों और एआई की मदद से हैक होने का खतरा कम ही क्यों न हो, लेकिन फिर भी यह ज्यादा है।”

रॉबर्ट एफ कैनेडी ने अपनी पोस्ट की शुरुआत में प्यूर्टो रिको में चुनाव के दौरान ईवीएम में हुई गड़बड़ियों के बारे में लिखा था। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने एसोसिएटेड प्रेस का हवाला देते हुए पोस्ट में लिखा, “प्यूर्टो रिको के प्राइमरी चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से जुड़ी वोटिंग में कई खामियां पाई गई हैं। शुक्र है कि पेपर ट्रेल था, इसलिए समस्या पकड़ी गई और वोटों की संख्या सही कर ली गई।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...