Twitter Logo: ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने शुरूआती दौर से ही कई नए बदलाव कर डाले हैं। पिछले दिनों मस्क ने कहा था कि Twitter पर डायरेक्ट मैसेज (डीएम) करने के लिए पैसे देने होंगे। जिस पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। ट्विटर मालिक एलन मस्क अब जल्द ट्विटर लोगो यानी चिड़िया लोगो को हटाने की तैयारी में हैं। मस्क ने इसके बारे में ट्वीट करके बदलाव का संकेत दिया है। मस्क ने लिखा कि जल्द हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे पक्षियों को अलविदा कह देंगे। बता दें कि ट्विटर खरीदने के बाद मस्क एक के बाद एक बदलाव कर रहे हैं। हाल में Musk ने कहा है कि Twitter पर direct message (DM) करने के लिए पैसे देने होंगे।
ट्विटर से हटेगा Bird लोगो!
लेटेस्ट ट्वीट में मस्क ने ट्विटर लोगो में बदलाव के संकेत दिए हैं। मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि जल्द हम ट्विटर ब्रांड और सभी पक्षियों को अलविदा कहेंगे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि अगर आज रात अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम इसे दुनिया में लाइव कर देंगे। मस्क की यह टिप्पणी उस समय आई है जब मस्क ने अपनी नई आर्टिफिशियल कंपनी xAI को लॉन्च किया। इस कंपनी को लेकर मस्क का दावा है कि यह “ब्रह्मांड को समझेगी।”
X-लोगो में बदलेगी दुनिया
एलन मस्क ने ज्यादातर कंपनियों के नाम और लोगो में X को शामिल किया है। हाल में लॉन्च की गई आर्टिफिशियल कंपनी को xAI नाम दिया है। मस्क की स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन कंपनी का नाम SpaceX भी X से मिलकर ही बना है। मस्क ट्विटर बर्ड लोगो को X से बदलने की तैयारी में हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि logo ऐसा होगा लेकिन उसमें X होगा।
