Site icon Buziness Bytes Hindi

एलन मस्‍क ने भारत दौरा अचानक टाला

tesla

पिछले काफी दिनों से टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क के भारत दौरे को लेकर काफी उत्साह बना हुआ था, एलन मस्‍क कल यानि रविवार को भारत आने वाले थे, उनके दौरे का ब्यौरा भी आ चूका था कि उन्हें भारत दौरे पर किस किस से मुलाकात करनी है, उन्हें भारत दौरे पर भारत के अंतरिक्ष स्टार्टअप के साथ एक सम्मेलन में भाग था और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक का कार्यक्रम था लेकिन अब ये सारे कार्यक्रम अचानक रद्द हो गए।

अपना दौरा रद्द करने की जानकारी एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट के ज़रिये दी है. मस्क ने लिखा कि ये मेरा दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे टेस्ला के प्रति जिम्मेदारी के चलते मुझे अपना भारत दौरा टालना पड़ रहा है लेकिन मैं इसी साल ही भारत आने का मौका देख रहा हूं। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट के ज़रिये कहा था कि वो भारत आकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात को लेकर बहुत उत्सुक हैं.

एलन मस्क के इस दौरे से भारत में टेस्ला को लेकर अपनी योजना का खुलासा करने की भी उम्मीद थी, बता दें कि भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटो बाजार के रूप में उभरा है। खबर ये भी है कि मस्क ने भारत दौरे को इसलिए पोस्टपोन किया है क्योंकि 23 अप्रैल को टेस्ला के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। मस्क का अब भारत दौरा अनिश्चित काल के लिए टल गया है, कहा तो ये भी जा रहा है कि भारत में लोकसभा चुनाव नतीजों तक मस्क का भारत दौरा नहीं होने वाला।

बता दें कि टेस्ला कंपनी काफी कई सालों में भारत में अपना कारोबार शुरू करने के प्रयास कर चुकी है लेकिन हर बार किसी न किसी वजह प्रयास सफल नहीं हो पाते है. इसबार ऐसा लग रहा था कि अंततः टेस्ला का भारत आगमन पक्का हो गया है, रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला में ही अपने बेस EV वर्जन की कारों का निर्माण करना चाहती है जिसकी कीमत 20 से 25 लाख हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला भारत में लगभग तीन अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है. टेस्ला भारत आ सके इसके लिए सरकार आयात टैक्‍स पर हाई चार्ज को कम करने की नई पॉलिसी का ऐलान भी किया है लेकिन शर्त ये थी कि टेस्ला स्‍थानीय स्‍तर पर निवेश करे.

Exit mobile version