Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में नहीं हो रही है एलोन मस्क की इंट्री, फिर टाला निवेश का इरादा!

musk

डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतते ही जहाँ एलन मस्क की कंपनी के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है वहीँ इंडिया में उनकी कंपनियों के एंट्री करने की चर्चा भी तेज हो गई थी लेकिन अब खबर आ रही है कि मस्क का भारत से मोह एकबार फिर भांग हो गया है और अब वो भारत में निवेश के आने इरादे को टाल रहे हैं.

एलोन मस्क पहले भी ऐसा कर चुके हैं, अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ये खबर बड़े ज़ोरों पर थी कि एलन मस्क जल्द भारत का दौरा कर निवेश का ऐलान कर सकते हैं लेकिन बाद में पता चला कि मास्क ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है और इसके बाद पता चला कि कि वो चीन के दौरे पर चले गए.

खबर थी कि एलोन मस्क की कंपनी टेस्ला और स्टार लिंक भारत आने वाली हैं विशेषकर स्टरलिंक के आने की बात काफी आगे बढ़ गयी है, ख़बरें या भी चलने लगीं कि अगर मस्क की स्टारलाइन के सेवाएं भारत में शुरू हो गयी तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन आईडिया का क्या होगा। कैसे वो स्टारलाइन के सैटेलाइट नेटवर्क को चुनौती दे पाएंगी। स्टारलाइन जितनी सस्ती ब्रॉडबैंड सेवाएं दे पाना क्या भारतीय कंपनियों के लिए संभव हो पायेगा? सरकार भी अब मस्क की भारत में इंट्री पर स्पष्टता से कुछ नहीं बोल रही है. कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल का कहना है कि अभी टेस्ला और स्टारलिंक द्वारा भारत में निवेश के संबंध में फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है. गोयल ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं पता कि क्या हो रहा है. इससे पहले अप्रैल में एलोन मस्क ने पीएम मोदी मोदी के साथ बैठक समेत भारत की अपनी यात्रा से अंतिम समय में में किनारा कर लिया था.

Exit mobile version