Site icon Buziness Bytes Hindi

एलन मस्क ने ट्विटर से किया किनारा


एलन मस्क ने ट्विटर से किया किनारा

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क अपनी बात कहने के लिए ट्विटर का सहारा लेते हैं और इस प्लेटफॉर्म पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। लेकिन मस्क ने फिलहाल कुछ समय के लिए ट्विटर से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर मस्क पिछले महीने ऐमजॉन के जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। मस्क ने खुद ही ट्विटर से अलग होने के बारे ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘Off Twitter for a While’। हालांकि उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। ट्विटर पर उनके 4.45 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क ने पिछले हफ्ते गेम्स कंपनी Gamestop के समर्थन में ट्वीट किया था। फिर क्या था कंपनी के शेयरों में 680 फीसदी से अधिक उछाल आई। इससे पहले कंपनी अपने वजूद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने रीटेल बेवसाइट Etsy के सपोर्ट में पोस्ट किया था और कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी तक की तेजी आई।

Exit mobile version