Site icon Buziness Bytes Hindi

एलिफेंटा की गुफाएं है सबसे आकर्षक


एलिफेंटा की गुफाएं है सबसे आकर्षक

एलिफेंटा द्वीप महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एलिफेंटा को घारापुरी के नाम से भी जाना जाता है जो कोंकणी मौर्य की द्वीपीय राजधानी थी। 

एलिफेंटा में कुल सात गुफाएं हैं। माना जाता है कि लगभग आठवीं शताब्दी के आसपास इन गुफाओं की खोज राष्ट्रकूट राजाओं द्वारा की गई थी। यहां मौजूद मुख्य गुफा में कुल 26 स्तंभ हैं, जिसमें भगवान शिव को कई रूपों में उकेरा गया है। 

Image Source: Google

पहाड़ी की चोटी पर स्थित एलिफेंटा की गुफाओं को साल 1980 के दशक की शुरुआत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। छुट्टियों पर घूमने, ट्रेकिंग करने और पिकनिक मनाने के लिए ये जगह बिल्कुल सही है। 

एलिफेंटा द्वीप पर दो मुख्य पहाड़ियां हैं, जिनके नाम गन हिल और स्तूप हिल हैं। गन हिल का नाम यहां रखी ब्रिटिश-युग की दो तोपों के आधार पर रखा गया है, जबकि स्तूप हिल का नाम उन बौद्ध स्तूप के अवशेषों के आधार पर रखा गया है जो यहां खुदाई के दौरान मिले थे।   

एलिफेंटा की गुफा तक जाने के लिए बोट चलती हैं। हालांकि ये बोट सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे के बीच ही चलती हैं। नवंबर से मार्च के बीच यहां घूमना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय के दौरान मौसम यात्रा के लिए बिल्कुल अनुकूल रहता है। 

Exit mobile version