यूपी में इस साल नहीं महंगी होगी बिजली

उत्तराखंडयूपी में इस साल नहीं महंगी होगी बिजली

Date:


यूपी में इस साल नहीं महंगी होगी बिजली

  • पुरानी दर्रोंसे ही करना होगा बिजली भुगतान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रकोप के बीच शासन ने आम जन-मानस को दीपावली से पहले एक राहत भरी खबर दी है। यूपी में इस साल बिजली उपभोक्ताओं को पुरानी दरों से ही बिजली का भुगतान करना होगा। २०२० में न बिजली महंगी होगी और न स्लैब में बदलाव होगा।

घरेलू से लेकर उद्योग के सभी उपभोक्ताओं की बिजली दरें पिछले साल की तरह ही रहेगी। बुधवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इसका निर्णय किया। वर्तमान बिजली टैरिफ आदेश ही लागू रहेगा। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग बुधवार को बिजली दर संबंधी प्रस्ताव पर फैसला सुनाते हुए बिजली दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। वर्तमान में 150 यूनिट तक छ: रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होता है।

आयोग से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के स्लैब परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव को खारिज करने के साथ ही बिजली दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने करने का फैसला किया है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों को मिनिमम चार्च से कुछ राहत भी दी गई है।

आयोग ने उपभोक्ताओं की चिंताओं का संज्ञान लिया और दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार कर दिया। कोरोना व लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक अर्थव्यवस्था चरमरा सी गयी है। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी न वाले इस निर्णय से जनता को कुछ राहत मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related