लखनऊ : ‘अबके यूपी में वो फिर से धमाल करेगी…अपना दल वाली अनुप्रिया कमाल करेगी’। मंगलवार को अपना दल की ओर से यह गीत लॉन्च किया। चुनाव में गानों के माध्यम से इस बार विशेष प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। यह गाना ऑडियो और वीडियो दोनों में उपलब्ध रहेगा। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह गीत पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेगा। इससे लोगों को विचारधारा समझने में सहायक होगी।
बताया जा रहा है कि यह गीत शेखर श्रीवास्तव और गीतकार संजीव श्रीवास्तव ने लिखा है। इसके साथ अपनी आवाज भी दी है। उन लोगों ने बताया कि मौजूदा समय अनुप्रिया के बेटी होने और उनके साफ सुथरी छवि वाली राजनीति से प्रेरित होकर एक बेहतरीन सरकार की रचना। बताया कि यह गीत समस्त कायस्थ समाज की तरफ से अनुप्रिया के चुनाव के लिए भेंट किया है। उन्होंने बताया कि दूसरे गीत पर भी काम जारी है। जल्द नए गाने को लॉन्च किया जाएगा। इस अवसर पर गीतकार संजीव श्रीवास्तव और उनकी टीम के शेखर श्रीवास्तव, शक्ति आनंद, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, रामलखन पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

