- दो गुटो में बट गयी लोजपा में चल रहा है विवाद
- विवाद हल न होने तक चुनाव चिन्ह रहेगा जब्त
बिहार। जनता के बीच बेहद प्रसिद्ध और रिकाॅर्ड वोट हासिल कर जीत दर्ज कराने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ने कभी सोचा नहीं होगा की एक दिन उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह जब्त कर लिया जाएगा। मगर रामविलास पासवान के निधन के बाद दो गुटों में बट गयी लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे विवाद को लेकर चुनाव आयोग ने यह सख्त कदम उठा दिया है। चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी में चले विवाद के सुलझने तक पार्टी के चुनाव चिन्ह को जब कर लिया है।
Read also: ओडिशा में पीपली विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने इस संबंध में लोजपा का एक नोटिस जारी कर कहा है कि जब तक आयोग पार्टी की ओर से दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं होगा तब तक लोजपा का चुनाव चिन्ह आयोग के पास ही रहेगा। बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। ऐसे में चुनाव चिन्ह का जब्त होना लोक जनशक्ति पार्टी के लिए बड़ा झटका है। यदि पार्टी का विवाद जल्द खत्म नहीं हुआ और चुनाव आयोग को संतुुष्ट नहीं किया जा सका तो लोजपा इस उपचुनाव में अपने चुनाव चिन्ह का उपयोग नहीं कर पायेगी।
Read also: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी को बदलने की मांग की
चुनाव आयोग ने लोजपा के दोनों गुटों को उनके समूह के नाम और प्रतीक को अंतरिम उपाय के रूप में चुनने के लिए कहा है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान पहले ही चुनाव को पत्र लिखकर अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह बंगला बता चुके हैं।

