रायबरेली। रायबरेली सदर विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आरपी यादव के पक्ष में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने गांव में बैल गाड़ियों से कर रहे हैं। प्रचार कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे अपनी मर्जी से अपने प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने किसी से कोई पैसा या प्रत्याशी से कुछ नहीं लिया है। ये लोग सुबह बैलगाड़भ् में बैठकर अपने साथ गुड चना और लाई लेकर निकलते हैं। जहां भी उनको भूख लगती है। अपने साथ लाया खाना खाकर वे कहीं भी एक जगह रूककर सुस्ताते हैं उसके बाद फिर चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं। गांधी परिवार की रायबरेली में इस तरह का अनोखा चुनाव प्रचार लोगों के बीच चर्चा का कारण बना हुआ है।
गांधी परिवार के रायबरेली में बैलगाड़ी से हो रहा चुनाव प्रचार

