Site icon Buziness Bytes Hindi

जिले के 2962 मतदान केंद्रों पर तैनात होंगे 22500 जवान,हर चरण पर सुरक्षा पुख्ता


जिले के 2962 मतदान केंद्रों पर तैनात होंगे 22500 जवान,हर चरण पर सुरक्षा पुख्ता

मेरठ। Election Polling Booth – मेरठ की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कल यानी गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी 7 विधानसभा सीटों पर 2962 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी पर आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। विक्टोरियां पार्क से पांच विधानसभाओं के लिए और 2 विधानसभाओं के लिए आईटीआई से पोलिंग पार्टियों को भेजने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि इस बार कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए ही इस प्रकार की व्यवस्था की ग ई है। सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिहाज से ही तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को कोविड किट के अलावा दवाईयों की किट भी दी गई है। जिसमें साधारण तबियत खराब होने पर कर्मचारी ले सकते हैं। इसके अलावा कोरोना किट में सैनिटाइजर और मास्क के अलावा ग्लल्स भी दिए गए हैं। रात में भी चिकित्सकों की टीम बूथों का दौरा कर चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों की देखभाल करेंगे।

Read also: भाजपा पंजाब में शहरी और अर्ध-शहरी विधानसभा सीटों में लड़ सकती है चुनाव

सभी पोलिंग बूथों पर गोले बनाए गए :—

सभी पोलिंग बूथों पर गोले बनाए गए हैं। पोलिंग बूथों पर भी कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन कराया जाएगा। बूथ पर आने वाले हर मतदाता की थर्मल जांच की जाएगी। उसके बाद ही उनको मतदान केंद्र के भीतर जाने दिया जाएगा।

Read also: नोएडा: पहले चरण के मतदान में एक दिन शेष, पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

जिले के सात विधानसभा पर 1172 सेंटरों में 525 ​संवेदनशील :

पुलिस की भी मतदान के दौरान खास सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 1172 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें से 525 केा संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें भी 129 सेंटर को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है। जिले में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए 85 पैरमिलिट्री फोर्स की बटालियन तैनात की गईं हैं। इसके अलावा 22500 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। साथ ही कई टीमें गश्त पर रखी गई है।

Exit mobile version