Site icon Buziness Bytes Hindi

बिना कागजों के मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन बस इस खाते से करें अपना रजिस्ट्रेशन

बाजर:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनके लिए कुछ विशेष योजनाएं चलाई है। इसमे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रत्येक किसान उठा रहा है इस योजना के तहत किसानों के खाते में एक साल में 3 किस्तों के जरिए 6 हजार रुपये सरकार की ओर से आते हैं। यानी प्रति क़िस्त 2 हजार का भुगतान सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने हेतु करती है। 
लेकिन अब इस सबके बीच खबर है कि कई लोग Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं और साइबर कैफे के चक्कर काट रहे हैं। अगर ऐसा है तो आपकी यह समस्या प्रधानमंत्री किसान खाता के माध्यम से खत्म हो सकती है। क्योंकि जिसके भी पास पीएम किसान खाता है वह बिना कागजी कार्यवाही के अपना खाता पेंशन के लिए रजिस्टर करवा सकता है। इसके साथ ही बिना मशक्कत के आपकी पेंशन आपके खाते में आने लगेगी।

 जाने क्या है पीएम किसान मानदेय योजना:-

अगर हम पीएम किसान मानदेय योजना की बात करें तो यह छोटे किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रति माह पेंशन योजना है। इस योजना के तहत जब व्यक्ति 60 साल की उम्र पार कर लेता है तो उसके खाते में सरकार की ओर से 3 हजार रुपये प्रति माह पैसा भेजा जाता है यानी पूरे साल में सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने हेतु 36 हजार रुपये देती है। इस योजना के लिए रजिट्रेशन किसान 18 से 40 वर्ष की उम्र में करवा सकते हैं। इसमे उम्र के हिसाब से आशदान करना होता है। लोग अपनी सुविधा के मुताबिक इस योजना में 55 रुपये से 200 तक का आशदान कर सकते हैं।
Exit mobile version