Site icon Buziness Bytes Hindi

कलयुगी बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या


कलयुगी बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

मुजफ्फरनगर। गांव नरसिंहपुर चुडियाला में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद एक भाई ने बुधवार तड़के तीन बजे अपने छोटे भाई की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद एसपी देहात मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से पूछताछ की।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला में मामूली विवाद के चलते कलयुगी बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जब हत्या की गई तब मृतक गहरी नींद में सोया हुआ था। हत्या के बाद हत्यारा भाई घर से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है और हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। मीरापुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर चुड़ियाला गांव में बड़े भाई वरिसुद्दीन ने अपने छोटे भाई अलीमुद्दीन उर्फ भूरा की मामूली बहस के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है, इस हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची मीरापुर पुलिस हत्यारे वरिसुद्दीन की धरपकड़ में जुट गई है।

Exit mobile version