Site icon Buziness Bytes Hindi

अल सल्वाडोर ने दी बिटकॉइन को कानूनी मान्यता


अल सल्वाडोर ने दी बिटकॉइन को कानूनी मान्यता

नई दिल्ली: सेंट्रल अमेरिकी देश अल सल्वाडोर बिटकॉइन को औपचारिक मान्‍यता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल सल्वाडोर कांग्रेस ने 9 जून को देश में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को कानूनी तौर पर मान्यता देने वाले बिल को मंजूरी दे दी है. इसका इस्तेमाल अल-सल्वाडोर की आधिकारिक मुद्रा अमेरिकी डॉलर के साथ किया जाएगा. अल-सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले का कहना है कि बिटकॉइन को आधिकारिक मुद्रा बनाने से विदेशों में रहने वाले अल सल्वाडोर के नागरिकों के लिए घर पर पैसे भेजना आसान हो जाएगा. इस एक कदम से सल्वाडोर के 70 फीसदी ऐसे लोगों के लिए वित्तीय सेवाएं खुल जाएंगी जिनके पास बैंक खाते नहीं हैं.

Read also: जहरीली अवैध शराब के सेवन से 500 मौतों के लिये राज्य सरकार दोषी: अजय कुमार लल्लू

अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति का कहना है कि बिटकॉइन को आधिकारिक मुद्रा बनाने से विदेशों में रहने वाले सल्वाडोर के नागरिकों के लिए घर पर पैसे भेजना आसान हो जाएगा. विदेशों में काम कर रहे सल्वाडोर के लोग काफी तादाद में करेंसी अपने घर पर भेजते है. इनका देश की कुल जीडीपी में 22 फीसदी हिस्सा है. साल 2020 में कुल $5.9 बिलियन (44250 करोड़ रुपये) देश में भेजा था. बुकेले ने कहा कि बिटकॉइन से लाखों लोगों को फायदा होगा. क्योंकि अमेरिकी डॉलर करेंसी से बिचौलियों को बड़ा फायदा हो रहा है.

Exit mobile version