एकता कपूर की नयी नागिन बनेंगी बिग बॉस फेम महक चहल!

बॉलीवुडएकता कपूर की नयी नागिन बनेंगी बिग बॉस फेम महक चहल!

Date:


एकता कपूर की नयी नागिन बनेंगी बिग बॉस फेम महक चहल!

कुछ समय पहले ही एकता कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया था कि ‘नागिन 4’ जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है। जिसके बाद से ही इस सुपरनैचुरल शो के अगले सीजन ‘नागिन 5’ से जुड़ी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। एकता कपूर के बयान से यह साफ हो चुका है कि मेकर्स अब ‘नागिन 5’ की तैयारियों में जुट चुके हैं। ताजा मिल रही जानकारी की माने तो एकता कपूर को अपनी नई नागिन मिल चुकी है।

एक रिपोर्ट की माने तो एकता कपूर बिग बॉस 5 में नजर आ चुकी अदाकारा महक चहल को ‘नागिन 5’ के लिए कास्ट करना चाहती हैं। महक चहल इससे पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। महक चहल साल 2016 में आए सीरियल ‘कवच’ में नजर आ चुकी हैं।

करीबी सूत्रों की माने तो ‘नागिन 5’ के लीड रोल के लिए एकता कपूर और महक चहल के बीच बातचीत चल रही है। चैनल सभी शो के प्रोडक्शन कॉस्ट में 30 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि ‘नागिन 5’ के लिए एक नए चेहरे को कास्ट किया जाए जिसकी फीस इंडस्ट्री के बाकी सितारों की तुलना में कम हो। वहीं पूछे जाने पर महक चहल ने इस खबर को गलत बता दिया है।

लॉकडाउन की नई गाइडलाइन्स आने के बाद ये तय हो चुका है कि अगले हफ्ते से टीवी शोज की शूटिंग शुरु हो जाएगी। शूटिंग को बिना रुकावट जारी रखने के लिए कई प्रोडक्शन हाउस साउथ इंडिया की तरह रुख कर रहे हैं क्योंकि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। 15 जून से टीवी शोज की शूटिंग सुचारु रुप से चलने लगेगी। ऐसे में निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया को चार एपिसोड की शूटिंग भी करनी है। इन चार एपिसोड के बाद ‘नागिन 4’ दर्शकों से अलविदा कह देगा।

खबरें आई थीं कि एकता कपूर ने नागिन 4 के भारीभरकम बजट के चलते उनके शो को ऑफएयर कर दिया है। निया शर्मा ‘नागिन 4’ के लिए मेकर्स से एक मोटी रकम वसूल रही थीं। ऐसे में मेकर्स निया को अगले सीजन का हिस्सा नहीं बनाना चाहते। इस खबर से निया शर्मा काफी निराश नजर आई। एक इंटरव्यू में बात करते हुए निया शर्मा ने कहा था कि, इस तरह से शो से बाहर होने पर बहुत बुरा लग रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...