महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे ने पद छोड़ा

नेशनलमहाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे ने...

Date:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को महा सफलता तो हासिल हो गयी लेकिन राज्य की बागडोर किसके हाथ में रहेगी इसपर संशय बरकरार है, इस बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अगली सरकार के शपथ लेने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

एकनाथ शिंदे ने अपने डिप्टी अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री कौन पर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए दिल्ली में बैठकों के कई दौर चले लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाया। खबर है कि दिल्ली गए देवेंद्र फडणवीस बैरंग वापस मुंबई लौट आये हैं, उनकी आलाकमान से मुलाकात तक नहीं हो सकी. ऐसा लग रहा है कि ये मामला भी थोड़ा आगे तक चलेगा। भले ही भाजपा को बहुमत के करीब सीटें मिली हैं लेकिन शिवसेना और एनसीपी का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है, ऐसे में एकनाथ शिंदे हों या फिर अजीत पवार, इन्हें सिरे से नकारा नहीं जा सकता।

भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की है, लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए, इसपर सहमति नहीं बन पायी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related