HMPV के भारत में आठ केस हुए दर्ज

कोविड-19HMPV के भारत में आठ केस हुए दर्ज

Date:

चीन में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) के कारण कोविड-19 जैसे हालात फिर से बनने लगे हैं। इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। बेंगलुरु में इसके पहले मामले की पुष्टि के बाद अब तक देश में कुल 8 मामले सामने आ चुके हैं। ये मामले कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मिले हैं। सरकार अलर्ट मोड पर है। तैयारियों की समीक्षा शुरू हो गई है। सरकार ने राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं साथ ही स्वास्थ्य एजेंसियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में दो बच्चों में HMPV संक्रमण पाया है। तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के लड़के में यह संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा गुजरात में दो महीने की बच्ची भी संक्रमित पाई गई है। नागपुर में भी HMP वायरस के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। 13 साल की बच्ची और 7 साल के लड़के में यह वायरस मिला है।

आपको बता दें कि इस वायरस का पहला मामला बेंगलुरु में सामने आया था जब 8 महीने के बच्चे को बुखार के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच के दौरान बच्चे में एचएमपी वायरस पाया गया था। दूसरा मामला भी बेंगलुरु के एक अस्पताल में पाया गया था। इस बार 3 महीने के बच्चे में एचएमपी वायरस पाया गया। इस बच्चे को ब्रोन्कोन्यूमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीसरा मामला गुजरात में पाया गया और मरीज 2 महीने का बच्चा है। यह बच्चा पिछले 15 दिनों से बीमार था और इसे राजस्थान के डूंगरपुर से अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चौथा मामला पश्चिम बंगाल का है जहां कोलकाता में 5 महीने का बच्चा एचएमपीवी पॉजिटिव पाया गया है। पांचवां और छठा मामला चेन्नई से आया है। दो बच्चों में एचएमपी वायरस की पुष्टि हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...