Site icon Buziness Bytes Hindi

कैलिफोर्नियम के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार


कैलिफोर्नियम के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी धातु है कैलिफोर्नियम

लखनऊ। 340 ग्राम रेडियोएक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम सहित गाजीपुर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कैलिफोर्नियम दुनिया की दूसरी सबसे महंगी धातु है और एक ग्राम कैलिफोर्नियम की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है। कैंसर के इलाज, परमाणु ऊर्जा और लैंड माइन पता करने जैसे कामों में कैलिफोर्नियम का इस्तेमाल किया जाता है। आरोपियों के पास से बरामद कैलिफोर्नियम की जांच आईआईटी कानपुर से करायी जायेेगी।

गाजीपुर पुलिस ने कैलिफोर्नियम के साथ मुख्य आरोपी कृष्णानगर निवासी अभिषेक चक्रवर्ती, बिहार-न्यू एरिया निवासी महेश कुमार, बिहार-शाहजहांपुर निवासी रविशंकर, कृष्णानगर निवासी अमित सिंह, बाजारखाला का शीतल गुप्ता उर्फ राज, बस्ती के पैकुलिया निवासी रमेश तिवारी, हरीश चैधरी और गांधीनगर, बस्ती के श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभिषेेक ने खरीदारों को कम कीमत पर कैलिफोर्नियम खरीद कर महंगे दामों पर बेचने का लालच दिया था।

इस संबंध में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने ही इस धातु को कैलिफोर्नियम बताया है। मगर 18 करोड़ रुपये प्रति ग्राम बिकने वाले कैलिफोर्नियम की बिक्री मिलीग्राम में ही होती है और यह धातु प्रयोगशाला में तैयार की जाती है। ऐसे में आम लोगों के पास कैलिफोर्नियम मिलना बेहद मुश्किल है। पुलिस अब बरामद धातु को आईआईटी कानपुर में जांच के लिये भेजेगी जहां से सच्चाई का पता चल सकेगा।

Exit mobile version