Site icon Buziness Bytes Hindi

Eid ul fitr: देश भर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी ईद उल फितर की मुबारकबाद

eid

नई दिल्ली। आज देश में ईद उल फितर 2023 का पर्व मनाया जा रहा है। मस्जिदों में सुबह से नमाज के लिए अकीतदमंदों की भारी भीड़ जुटी हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा कि ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने के लिए कहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। भारत की पहली महिला ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है। पीएम ने कहा कि भारत के लोगों की ओर से मैं आपको और बांग्लादेश की जनता को ईद की बधाई देता हूं। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि रमजान के दौरान, दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है। ईद-उल-फित्र के शुभ अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं।

ईद के कारण राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ चेंज समारोह नहीं

ईद के कारण 22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा। यह है सैन्य परंपरा है, जो राष्ट्रपति भवन में हर सप्ताह आयोजित की जाती है। राष्ट्रपति ऑफिस ने कहा कि ईद के कारण राजपत्रित अवकाश के कारण इस शनिवार (22 अप्रैल, 2023) राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

बीएसएफ ने बांग्लादेश सैनिकों को बधाई

मेघालय में तैनात भारतीय सीमा बल BSF के जवानों ने बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलग-अलग स्थानों पर बांग्लादेशी सैनिकों को ईद की बधाई देते हुए मिठाइयां भेंट की।

सीएम योगी और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को ईद-उल-फित्र की मुबारकबाद दी है।

Exit mobile version