Site icon Buziness Bytes Hindi

Social Media पर ईद की धूम, Eid का चांद दिखते ही शुरू हुई बधाई की बौछार

मेरठ। इस्लाम का सबसे खास त्योहार ईद होता है। ईद पर्व लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इसी के साथ ही बच्चे-बड़े सभी ईदी पाने के लिए इस पर्व का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। रमजान महीने के आखिरी रोजा खत्म होते ही ईद की बधाई के लिए लोग तैयार हो जाते हैं। चांद का दीदार जैसे ही होता है और ईद का ऐलान कर दिया जाता है।

इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि देश के सभी संप्रदाय के लोग अपने-अपने मुस्लिम भाईयों और हिंदू भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर भी ईद-उल-फितर के मौके पर एक दूसरे को गले मिलकर प्यार करने के साथ ही एसएमएस के जरिए बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।

Also read: Happy Eid ul-Fitr 2022: ईद के चांद की दीद मुबारक

सोशल मीडिया पर भी #EidMubarak टॉप ट्रेंड में चल रहा है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और टवीटर के माध्यम से अपनों को मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद का चांद दिखने के बाद से ही अपनों और रिश्तेदारों को ईद मुबारक के लिए इन मैसेज और कोट्स का प्रयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ईद की धूम,ईद का चांद दिखते ही शुरू हुई बधाई की बौछार। 

Exit mobile version