Site icon Buziness Bytes Hindi

स्‍वेज नहर में फंसे एमवी Ever Given को मिस्र ने किया ज़ब्त, मांगे 900 मिलियन डॉलर


स्‍वेज नहर में फंसे एमवी Ever Given को मिस्र ने किया ज़ब्त, मांगे 900 मिलियन डॉलर

काहिरा (मिस्र): स्‍वेज नहर में फंसे विशाल जहाज, जिसके कारण करीब एक सप्‍ताह तक दुनियाभर का व्‍यापार थमकर रह गया था, कोर्ट के आदेश पर जहाज़ को जब्‍त कर लिया है. स्‍वेज नहर के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विशाल जहाज के मालिकों की ओर से $900 मिलियन डॉलर की राशि दिए जाने के बाद भी इस जहाज को छोड़ा जाएगा. गौरतलब है कि दो लाख टन का एमवी Ever Given नाम का विशाल जहाज पिछले माह स्‍वेज नहर में फंस गया था

Ever Given के फंसे होने के कारण दूसरे मालवाहक जहाजों को अन्य रूट लेना पड़ रहा था, जिससे ज्यादा समय लग रहा था. इस नहर से रोज अरबों डॉलर का कारोबार होता है. ऐसे में जहाज के फंसने से वैश्विक परिवहन तथा व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ा था. करीब छह दिनों की कड़ी मशक्‍कत के बाद मिस्र के अधिकारी और अंतरराष्‍ट्रीय विशेषज्ञ इस फंसे जहाज को निकालने में सफल रहे थे.

मेरीटाइम डाटा कंपनी लॉयड्स के अनुसार, करीब चार फुटबॉल फील्‍ड के फंसने के कारण एशिया और यूरोप के बीच रोजाना करीब $9.6 बिलियन डॉलर के माल के ट्रांसपोटेशन में बाधा आई. जलमार्ग के बंद होने से मिस्र को ही करीब 12 से 15 मिलियन डॉलर के राजस्‍व का रोजाना नुकसान हुआ.

Exit mobile version