Site icon Buziness Bytes Hindi

अंडे का सफेद हिस्सा इस तरह से करे इस्तेमाल, बाल बनेंगे घने!

egg white for hair benefits

लाइफस्टाइल डेस्क। लंबे और घने बाल हर किसी को पसंद होते है, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल से बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं। इन फ्रिजी बालों के कारण आपका पूरा लुक खरब हो जाता है।

ऐसे में आप कुछ घरेलु नुस्खे अपनाकर देख सकती है, जिसमे सबसे बेस्ट है – अंडा, एलोवेरा जेल, मेहंदी, मेथी दाना, तेल आदि। लेकिन आज हमको आपको अंडे का सफेद हिस्सा किस तरह बालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है वे बताएंगे।

अगर बाल नॉर्मल हैं तो अंडे के दोनों भाग का उपयोग कर सकते है और अगर ऑयली है तो अंडे का सफेद भाग ही इस्तेमाल करे।

आप पहले 2 अंडे का सफेद हिस्सा निकाल ले उसमे 1 चम्मच नारियल का तेल और 2 चम्मच दही मिला ले। बस इस मास्क को अपने स्कैल्प पर लगाएं और बालों को सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो ले। हफ्ते में 2 बार इस मास्क का इस्तेमाल करे।

इसके अलावा, आप 2 अंडे की सफेदी, 1 कप मेहंदी, नींबू का रस 1 चम्मच और कॉफी पाउडर 1 चम्मच मिला ले। फिर पेस्ट को अपने बालों में लगाएं शॉवर कैप से सिर को कवर कर लें। आधे घंटे बाद बाल धो लें और इसे हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करे।

बता दे, बाल फ्रिजी हैं तो आपको अंडे के सफेद हिस्से का इस्तेमाल करना चाहिए और बाल ज्यादा झड़ते हैं तो अंडा और कॉफी का उपयोग करे। (Image/Pixabay)

Exit mobile version