Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं एग पाउच, स्वाद होगा लाजवाब!!


रसोई Bytes: घर पर बनाएं एग पाउच, स्वाद होगा लाजवाब!!

लाइफस्टाइल डेस्क | Egg Pouch Recipe – एग पाउच एक शानदार रेसिपी है, इससे बनाना काफी आसान है और ये टेस्ट में भी लाजवाब है। इसे आप स्नैक्स टाइम में या ब्रेकफास्ट में भी तैयार कर सकते है। ये एक स्पेशल रेसिपी है जिसे आपको जरूर बनाना चाहिए, यकीन मानिए इसे बड़े से लेकर बच्चे तक पसंद करेंगे ।

एग पाउच के लिए साम्रगी: एक अंडा, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ ।

Read also: बनाएं कटहल के पकौड़े, ये रही आसान सी रेसिपी

एग पाउच रेसिपी (Egg Pouch Recipe):

पहले गोल बर्तन ले, जिसमे इसे पका सकें। फिर बर्तन में अंडे को फोड़कर डाल दें और मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दे । इसी के ऊपर नमक, काली मिर्च कुटी हुई, थोड़ी सी लाल मिर्च डाल दे । जैसे ही ये पकने लगे इस पर कटे हुए प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें और हल्के हाथों से घुमाएं, जिसे मिश्रण चारों तरफ फैल जाए। 

अब इसे दोनों तरफ से पका कर इसे फोल्ड कर लें। बस तैयार है आपका एग पाउच, आप चाहे तो इसे हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व कर सकती है। ये काफी लाजवाब और आसान रेसिपी है | 

Exit mobile version