Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Poltical News: नियुक्तियों से नाराज विधायकों को मनाने के प्रयास जारी, कांग्रेस हाईकमान से मिलने का मांगा समय

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियों से नाराज विधायकों के मनाने का दौर इस समय जारी है। हालांकि अभी कुछ कामयाबी मिली है। लेकिन मनाने के इस दौर के बाद भी मन और दिल अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुए हैं। जिसके चलते कांग्रेस के भीतर अभी भी असंतोष पनप रहा है। वहीं कुछ विधायकों और पार्टी नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान से भी मिलने का समय मांगा है। कुछ विधायकों ने अपनी खुद की अनौपचारिक बैठक भी की। जिसमें पार्टी निर्णय के प्रति सभी ने एक सुर से नाखुशी जाहिर की। इसी के साथ ही असंतोष प्रबंधन की कवायद चालू हो गई है।

Read also: करन महारा की दो टूक विधायक हो खुदा नही- अब नही चलेगा ये काम

सबसे अधिक मुखर पिथौरागढ़ धारचूला के विधायक हरीश धामी हैं। जो कि कांग्रेस की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। अब पार्टी के प्रति निष्ठा और वरिष्ठताओं की उपेक्षा का मुद्दा भी गरमाने को तैयार हो रहा है। बताया जाता है कि कुछ विधायक और पूर्व विधायक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली जा सकते हैं। 

कांग्रेस के भीतर चल रहे असंतोष प्रबंधन से ये तय हो गया है कि पार्टी में अब किसी तरह का टूटफूट होने वाली नहीं है। विधायकों की बीते दो दिन से कोई बैठक नहीं हुई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट के आवास पर विधायकों को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया गया था। जिसमें अधिकांश विधायक पहुंचे थे।

Exit mobile version