त्वचा धूप से झुलस गई है? तो अपनाएं ये अचूक उपाय

रसोई Bytesत्वचा धूप से झुलस गई है? तो अपनाएं ये अचूक उपाय

Date:


त्वचा धूप से झुलस गई है? तो अपनाएं ये अचूक उपाय

त्वचा इतनी संवेदनशील होती है कि जरा से धूप के संपर्क में आते ही काली हो जाती है। ऐसे में घर में किए कुछ उपाय असर दिखाते हैं।  जानिए क्या हैं वो उपाय। 

–टमाटर के गूदे को निकालकर इसके बीजे को छन्नी से छानकर अलग कर लें। अब इन पेस्ट में एक चम्मच दही मिला दें। स्मूद तरीके से बने इस पेस्ट को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पर धूप की वजह से त्वचा झुलसी हो। लगातार सप्ताह भर तक इसे लगाने से जल्द ही असर दिखने लगेगा। 

–वहीं आप चाहें तो नींबू और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग तत्व होता है। इसे लगाने के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाने के लिए दो नींबू निचोड़ कर इसके रस में दो चम्मच शहद मिला लें। अब इसे सनबर्न वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। फिर 20 से 25 मिनट बाद धो दें। ये उपाय भी दिन में दो बार करें। 

–पपीते की मदद से भी सनबर्न को कम किया जा सकता है। इसके लिए पका हुआ पपीता लेकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इसमे दो चम्मच ओट्स और एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को त्वचा पर 30 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर ताजे पानी से साफ कर लें। 

–त्वचा में हुए सनबर्न के लिए इनमे से किसी एक उपाय को कुछ दिन तक करेंगी तो जरूर असर दिखेगा और धूप से झुलसी त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...