CUET UG 2022: आवेदन की आखिरी तारीख आज, अब नहीं मिलेगा मौका

एजुकेशनCUET UG 2022: आवेदन की आखिरी तारीख आज, अब नहीं मिलेगा मौका

Date:

देश की सबसे बड़ी परीक्षा CUET UG 2022 की आवेदन प्रक्रिया आज के दिन खत्म हो जायेगी, वहीं जिन छात्रों ने अभी तक इसके लिये आवेदन नहीं कर पाया है वह जल्द से जल्द आज के ही दिन अपना आवेदन पूरा कर लें। बता दें कि इसकी आवेदन प्रक्रिया की विंडो आज रात 9 बजे के बाद बंद हो जायेगी, वहीं इसके पहले 2 बार इसकी आवेदन तिथियों में बदलाव किया जा चुका है।

बता दें कि आवेदन करने के लिये उम्मीदवारों को cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा, जहाँ NTA द्वारा लिंक को एक्टिव रखा गया है। वहीं अभी इसकी परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, संभावना है कि इसे आगामी माह जुलाई, 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जायेगा, वहीं NTA बहुत जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। दूसरी ओर पहली बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया आदि में किया जायेगा। 

ऐसे करें आवेदन- 
1. सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। 

2. वहीं इसके बाद होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

3. रजिस्ट्रेशन में माँगी जा रही सभी जानकारी को भरें, इसके बाद जेनरेट जानकारी का उपयोग करके लॉगिन करें।

 4. अब अपना आवेदन प्रपत्र पूरा भरकर इसे सबमिट करें।

 5. वहीं भविष्य के लिये इसका फाइनल सबमिट प्रिंट लेना न भूलें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related