नई दिल्ली। सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 11 और 12 के इतिहास एवं राजनीति विज्ञान सिलेबस से इस्लामी सम्राज्य और मुगलकालीन इतिहास को हटा दिया है। इसके अलावा कक्षा 11 और 12 के सिलेबस से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीतयुद्ध दौर के अलावा औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय भी खत्म कर दिए हैं।
Also Read : तेलंगाना में मेडिकल पीजी सीटों को ब्लॉक करने पर मामला दर्ज
ऐसे ही कक्षा 10 के सिलेबस से ‘खाद्य सुरक्षा’ के अलावा ‘कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव’ आदि विषय भी हटा दिए गए हैं। इतना ही नहीं सीबीएसई ने ‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति-सांप्रदायिकता धर्मनिरपेक्ष राज्य’ चेप्टर से फैज अहमद फैज की उर्दू कविताओं के अनुवादित अंश को बाहर कर दिया। पाठ्यक्रम सामग्री से ‘लोकतंत्र और विविधता’ अध्याय भी हटा दिया। इन सब अध्यायों को सिलेबस से हटाने के पीछे सीबीएसई का तर्क है कि ये राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी की सिफारिशों पर हटाया है।
Also Read : गोवा में हटाया जाएगा एनसीईआरटी की किताब का विवादास्पद अध्याय: आईएमए
सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि पाठयक्रम से इन अध्यायों को हटाने के बाद अब उसको युक्तिसंगत बनाया जाएगा। परिवर्तित पाठयक्रम को युक्तिसंगत बनाए जाने के लिए ही ये अध्याय समाप्त किए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले पिछले साल में सीबीएसई ने कक्षा 11 के इतिहास के पाठयक्रम से कुछ भाग हटाए गए थे। वहीं सीबीएसई का कहना है कि इस साल हटाया गए चेप्टर ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’ इस्लामी साम्राज्य के उदय और इसका प्रभाव अर्थव्यवस्था एवं समाज पर पड़ने की बात करता है।

