Site icon Buziness Bytes Hindi

Education: केंद्रीय विद्यालय की नयी मेरिट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले को लेकर हर अभिभावक अभी राह देख रहा है, जहाँ धीरे-धीरे उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त होती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार इसकी तीसरी मेरिट लिस्ट कल यानी मंगलवार की मध्य रात्रि को जारी कर दी गयी है, जिसको आप KVS की ऑफिसियल साइट kvsanghtan.nic.in पर देख सकते हैं।

वहीं KVS की ओर से पहली कक्षा के दाखिलों के लिये पहली मेरिट सूची 3 मई को जारी की गयी थी, इसके बाद दूसरी सूची 6 मई को जारी कर दी गयी थी। इसके साथ ही KVS ने दाखिले के बाबत जानकारी देते हुये बतलाया है कि प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार उम्मीदवारों की अंतरिम चयन सूची को, यदि कोई बची हुई आरक्षित सीटों को छोड़ते हुये 17 मई, 2022 तक हर हाल में जारी कर दिया जायेगा। 

इसके साथ ही अब केन्द्रीय विद्यालयों में सांसद और डीएम का कोटा खत्म कर दिया गया है, जहाँ यह आदेश नवीनतम सत्र से ही लागू कर दिया गया है, इसके साथ ही कोरोना से अनाथ हुये बच्चों के लिये विशेष कोटे का प्रावधान है। 

ऐसे देखें आसानी से मेरिट लिस्ट- 

Exit mobile version