Site icon Buziness Bytes Hindi

Meta facebook: फेसबुक पर वीडियो एडिट और अपलोड करना होगा आसान, ये हैं नए फीचर

jl2305

Meta facebook: Facebook ने रिफाइंड एडिटिंग टूल्स, एचडीआर में वीडियो अपलोड करने और पुराने वॉच टैब के स्थान पर वीडियो टैब जैसी सुविधा जोड़ी हैं। मेटा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) अपने यूजर्स की सुविधा के लिए वीडियो फीचर्स में नया अपग्रेड लाया है। कंपनी ने नया वीडियो टैब जोड़ा है। टैब की सहायता से वीडियो को एडिट कर उसको अपलोड करना अब आसान होगा। इसी के साथ कंपनी ने रिफाइंड एडिटिंग टूल्स, एचडीआर में वीडियो अपलोड करने की सीमा और पुराने वॉच tab के स्थान पर video tab सुविधा को जोड़ा है।

वीडियो एडिट आसान

नए एडिटिंग टूल की सहायता से यूजर्स को वीडियो में म्यूजिक, फिल्टर और दूसरे इफेक्ट जोड़ने में अब आसानी होगी। यूजर्स वीडियो को ट्रिम और कट करने के साथ उसमें टाइटल और कैप्शन एड कर सकेंगे। इसी के साथ यूजर्स एचडीआर में वीडियो अपलोड कर सकेंगे। जिससे अधिक और बेहतर कलर और क्वालिटी वाली वीडियो अपलोड की जा सके।

मिलेगी ये नई सुविधाएं

नया वीडियो टैब यूजर्स को फेसबुक पर वीडियो ढूंढना और देखना अब आसान होगा। कंपनी ने पुराने वॉच टैब को बदल दिया और कहा कि जल्द शॉर्टकट बार पर दिखाई देगा। मेटा इसे “फेसबुक पर रील्स, लंबी वीडियो और लाइव कंटेंट सहित सभी वीडियो के लिए वन-स्टॉप शॉप” नाम देता है। मेटा के मुताबिक, “वीडियो” ऑप्शन एंड्रॉयड एप के टॉप पर और आईओएस वर्जन के नीचे होगा।

रील्स बनाना आसान

यूजर्स के पास अलग रील्स सेक्शन के साथ वीडियो के पर्सनलाइज फीड वर्टिकली ब्राउज करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इसमें फेसबुक फीड पर रील्स एडिटिंग टूल ला रही है। जिसका मतलब है कि एप से अपलोड करते समय यूजर्स सीधे वीडियो में ऑडियो, टेक्स्ट और म्यूजिक एड कर सकेंगे।

Exit mobile version