Site icon Buziness Bytes Hindi

नीरव – मेहुल पर बड़ी कार्रवाई, हॉन्गकॉन्ग से ED वापस लाया 1350 करोड़ रूपये के हीरे-मोती-गहने


नीरव – मेहुल पर बड़ी कार्रवाई, हॉन्गकॉन्ग से ED वापस लाया 1350 करोड़ रूपये के हीरे-मोती-गहने

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED बुधवार को हॉन्गकॉन्ग की फर्मों से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के तराशे हुए करीब 2340 किलोग्राम हीरे, मोती और गहने लाई, जिनकी कीमत 1350 करोड़ रुपये है।

108 खेप में वापस आये हीरे मोती
प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा, “आज प्रवर्तन निदेशालय ने हॉन्गकॉन्ग से नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की विभिन्न विदेशी संस्थाओं की 108 खेप वापस मंगाई। इन सामानों का मूल्य 1350 करोड़ रुपये (लगभग) घोषित किया गया है।”

2340 किलोग्राम है कन्साइन्मेंट्स का वज़न
ईडी ने बताया, “इन कीमती सामानों में पॉलिश हीरे, मोती, मोती और चांदी के आभूषण शामिल हैं, इन्हें हॉन्गकॉन्ग की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम में रखा गया था। इन खेपों को आज मुंबई वापस लाया गया और खेपों का वजन लगभग 2340 किलोग्राम है।

2018 में दुबई से हॉन्गकॉन्ग भेजा गया था कंसाइनमेंट
ईडी ने अपने बयान में बताया, इस कंसाइनमेंट को साल 2018 में दुबई से हॉन्गकॉन्ग भेजा गया था और ईडी को उसी साल जुलाई में इसकी खबर मिल गई थी। इसके बाद इन सामानों को भारत लाने को लेकर हॉन्गकॉन्ग के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया गया। सभी प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं के बाद इन सामानों को भारत लाया गया है।

Exit mobile version