नई दिल्ली। चीनी मोबाइल कंपनी ईडी ने शिकंजा कस दिया कस दिया है। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इस कंपनी के 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं। चीनी कंपनी श्याओमी की भारत यूनिट श्याओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड(Xiaomi Technology India Private Limited) पर अनाधिकृत स्रोतों से धन एकत्र करने का आरोप है। सूत्री की माने तो इसमें हवाला और टेरर फंडिग के लिए रुपया लगाया गया है।
Read also: 3 साल में हुए 3 सबसे बड़े कारोबारी सौदे जो मस्क की ट्वीटर डील को देते हैं टक्कर
बता दें कि इससे पहले ईडी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त किया था। ईडी का आरोप है कि इंटरनेशनल ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति में से 6 करोड रुपये के गिफ्ट दिए थे। एक्ट्रेस जैकलीन ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंधों को लेकर ईडी के रडार पर थीं। पिछले काफी समय से ईडी की नजर इनके ऊपर थी।

