Site icon Buziness Bytes Hindi

ED raids Satyendra Jain’s House : अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर ईडी की छापेमारी में तीन करोड़ कैश और गोल्ड बरामद

नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर आज ईडी की छापेमारी की गई। ईडी की इस छापेमारी में सतेंद्र के ठिकानों से तीन करोड़ रुपये कैश और गोल्ड बरामद हुआ है। बताया जाता है कि गोल्ड की कीमत भी दो करोड है। गोल्ड बिस्किट के रूप में है। 

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: भाजपा की ओल्ड नीति पर चली अब आप की गाड़ी

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के रिहाइशी ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। जिसमें बड़ी संख्या में कैश और गोल्ड बरामद हुआ। ईडी ने छापेमारी में करीब तीन करोड़ कैश बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा जैन के ठिकाने से गोल्ड बिस्किट और भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई है। ईडी टीम ने गत सोमवार को जैन के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने सोमवार को सुबह छापेमारी शुरू की जो कि आज मंगलवार तक जारी रही। इसी छापेमारी के दौरान कैश और गोल्ड बरामद हुआ है।

ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने जैन को 9 जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगा था।  अपने मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई थी। सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा पर निशाना साध चुके हैं। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की  भाजपा सरकर ने विश्व स्तर पर हो रही देश की किरकिरी से जनता का ध्यान हटाने को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के यहां छापा डलवाया।

Also Read : Fire In Lalu Yadav’s Room: लालू यादव के कमरे में लगी आग, राबड़ी देवी ने फोन कर जाना हाल

दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संजय सिंह के बयान पर पलटवार किया और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के नेता मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से परेशान होकर बयानबाजी कर रहे हैं। खुद को ईमानदार कहने वाले आप के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी को काम करने देना चाहिए।

Exit mobile version