Site icon Buziness Bytes Hindi

ED: हवाला ऑपरेटरों के ठिकानों पर ED का छापा, 1.50 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद

j23007 ed

ED Raid: ED ने हवाला आॅपरेटरों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा। ईडी ने उपहार दुकान, विदेशी मुद्रा डीलरशिप संबंधी व्यवसाय, कपड़ा और सोना कारोबार आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये कंपनियां हवाला नेटवर्क की कड़ी पाई गईं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल में हवाला कारोबारी और अवैध विदेशी मुद्रा डीलर नेटवर्क के खिलाफ केरल में 14 जगहों पर छापे मारे है। ईडी की ये कार्रवाई 19 जून को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम FEMA 1999 के तहत की।

आधिकारिक बयान के मुताबिक ईडी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार संबंधी व्यवसाय और कपड़ा, सोने के कारोबार की आड़ में हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ ये कार्रवाई की है। कुछ कंपनियां हवाला नेटवर्क की कड़ी पाई गईं हैं। इसके अलावा एट्टुमनूर फॉरेक्स, सुरेश फॉरेक्स, संगीता फॉरेन एक्सचेंज, दुबई फॉरेक्स, फोर्नास फॉरेक्स प्राण्लि, क्रिसेंट ट्रेडिंग, हाना ट्रेडिंग और उनके प्रमुख व्यक्तियों के यहां छापे में 15 से अधिक देशों की करीब 1.50 करोड़ रुपए विदेशी मुद्रा जब्त की गईं है।

इसके अलावा कार्रवाई के दौरान अवैध विदेशी मुद्रा विनिमय से पैदा की करीब 1.40 करोड़ रुपए की बड़ी राशि बरामद हुई है। इन व्यक्तियों के उपकरणों से मिले वॉयस मेमो और व्हाट्सएप बातचीत से हवाला संचालन के तौर-तरीकों का पता चलता है। छापे के दौरान 50 से अधिक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का डाटा हासिल किया गया है। इसकी जांच फोरेंसिक विशेषज्ञ इनका विश्लेषण कर रहे हैं।

Exit mobile version