ED raids: स्कॉलरशिप फर्जीवाड़ा मामले में ED का UP में 20 जगह छापा

उत्तर प्रदेशED raids: स्कॉलरशिप फर्जीवाड़ा मामले में ED का UP में 20 जगह...

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 20 जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी की कार्रवाई एक साथ की गई है। ईडी की टीम ने शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा स्कॉलरशिप में फर्जीवाड़ा को लेकर ये छापेमारी की है। बता दें कि ईडी की टीम इसकी जांच काफी पहले से कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की लखनऊ और दिल्ली की टीमों ने यूपी में करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा स्कॉलरशिप में फर्जीवाड़ा करने से जुड़ा मामला होने की सूचना है।

ईडी की छापेमारी से शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। छापेमारी कहां और किन जिलों में हुई है। अभी तक इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related