बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भारी मुसीबत में पड़ गयी हैं, उन्हें तोहफ़ों के ज़रिये मनी लॉन्डरिंग मामले में ED ने आरोपी बनाया है. मामला 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है जिसका मुख्या आरोपी महाठग सुकेश है. उसपर 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का आरोप है. ED इस धन शोधन मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रही है.ED ने दिल्ली की एक कोर्ट में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर एक्सट्रेस को आरोपी बनाया है.
इससे पहले ईडी ने अप्रैल में PMLA के तहत जैकलीन की 7 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी.तब ED की ओर से कहा गया था कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने आपराधिक गतिविधियों की आय से जैकलीन फर्नांडीज को 5.71 करोड़ रुपए के कई उपहार दिए थे. जैक्लीन तक उपहार पहुँचाने के लिए चंद्रशेखर ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी को रखा था, पिंकी को भी ED ने सह आरोपी बनाया है.
Read also: Pathan Movie Boycott: आमिर के बाद अब शाहरुख की बारी, ‘पठान’ के बहिष्कार की बातें शुरू
ED के मुताबिक जैकलीन को दिए उपहारों में 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख रुपये की फारसी बिल्ली शामिल है. इसके अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन की फैमिली मेंबर्स को मोटी रकम दी थी. आरोप है कि सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों की फैमिली 200 करोड़ रुपये की ठगी में से जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये के उपहार दिए थे. ED ने इस मामले में अबतक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में सुकेश और उसकी पत्नी भी है. ED द्वारा जैकलीन को आरोपी बनाये जाने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस की किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है. बता दें कि जैक्लीने फर्नांडिस ने 2009 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी, वह एक श्रीलंकाई नागरिक हैं.

