Site icon Buziness Bytes Hindi

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में ED, तीन दिन में दो कांग्रेस MLA शिकंजे में

ed

देश में किसी राज्य के चुनाव होने वाले हों और ED एक्शन में न दिखे ऐसा अब बहुत कम देखने को मिलता है. देश में अभी अगले कुछ महीनों में 3 राज्यों के चुनाव होने वाले हैं. इन तीन राज्यों में भाजपा शासित हरियाणा भी है जहाँ इसबार उसे कांग्रेस पार्टी से ज़ोरदार टक्कर मिलने की बात कही जा रही है. लोकसभा चुनाव में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने राज्य की आधी आधी सीटें बाँट ली थी, राज्य में तीसरी ताकत JJP को खाली हाथ रहना पड़ा था. कहा जा रहा है कि लोकसभा की तरह विधानसभा में भी मुकाबला सीधा कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का 100 सीटें मिलने से जोश काफी बढ़ा हुआ है ऐसे में हरियाणा में कांग्रेस विधायकों पर ताबड़तोड़ ED के एक्शन ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है. 3 दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस विधायक महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह पर एक्शन लिया था और अब सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन से जुड़े money laundering मामले में गिरफ्तार किया है।

ईडी की टीम ने महेंद्रगढ़ में शंकर कॉलोनी में राव दान सिंह के घर, उनके भाई के नजदीकी आवास और रेवाड़ी रोड पर उनके फार्महाउस की तलाशी ली। राव दान सिंह टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। जानकारी के मुताबिक ED की टीम 1,392 करोड़ रुपये के कथित धन शोधन मामले की जांच के तहत मेटल फैब्रिकेटिंग कंपनी Allied Strips Limited (ASL) और इसके प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और कुछ अन्य के परिसरों की भी तलाशी ले रही है। ईडी ने कथित तौर पर पाया है कि राव दान सिंह के बेटे के स्वामित्व वाली कुछ कंपनियों ने इस ASL से ऋण लिया था जिसे बाद में माफ कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक जिनके परिसरों की तलाशी ली गई उनमें महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 65 वर्षीय विधायक सिंह, उनके बेटे अक्षत सिंह, एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (एएसएल) कंपनी और इसके प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और अन्य शामिल हैं। राव दान सिंह के रेवाड़ी स्थित फार्म हाउस की भी तलाशी ली गई। एएसएल पर 1,392 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में शामिल होने का आरोप है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2022 में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि राव दान सिंह के परिवार और उनकी कंपनियों ने एएसएल से कर्ज लिया, लेकिन कभी वापस नहीं किया और बाद में इस कर्ज को माफ कर दिया गया।

Exit mobile version