सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को राहत नहीं मिल रही है। एक बार फिर एक्ट्रेस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। कहा जा रहा है कि रिया को सोमवार को फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना होगा। ईडी ने अपनी पहली जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई के खार ईस्ट और नवी मुंबई में फ्लैट है।
सोमवार को किया तलब
सोमवार को ईडी एक्ट्रेस से उनके पर्सनल प्रापर्टी को लेकर सवाल-जवाब कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए ईडी ने एक और समन जारी किया है। ईडी ने सोमवार को रिया को पूछताछ के लिए आने को कहा है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी ने रिया से काफी लंबी पूछताछ की थी। लेकिन इसके बावजूद ईडी को अभी काफी सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

