Site icon Buziness Bytes Hindi

Sukesh Chandrasekhar: ईडी ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को किया गिरफ्तार

mastermind Sukesh Chandrasekhar

नई दिल्ली। आज ईडी ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर 9 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया। चंद्रशेखर को रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से 3.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, चंद्रशेखर ने खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर जपना सिंह को बुलाया और उनसे पैसे वसूले थे।

ईडी ने मांगा सुकेश का रिमांड

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने सुकेश चंद्रशेखर को नौ दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने सुकेश की रिमांड मांगी और दलील दी कि अभियुक्त जानबूझकर सबूतों को छुपाता रहा है। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ईडी ने अदालत में कहा कि मामले की सही तरीके से जांच के लिए आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की हिरासत जरूरी है।

पति की जमानत के लिए दिए थे रुपए

शिकायत में दावा किया कि जपना सिंह ने 3.5 करोड़ रुपए की रकम पति मालविंदर सिंह को जमानत दिलवाने के लिए दी। दरअसल, रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड की हेराफेरी से जुड़े मामले में मालविंदर जेल बंद में हैं। चंद्रशेखर ने मालविंदर के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से ठगी की थी। इसके बाद गिरफ्तार किया गया था।


2022 में हुई थी गिरफ्तारी

चंद्रशेखर और उसकी अभिनेता पत्नी लीना मारिया पॉल को दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2022 सितंबर में 200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही समेत कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version