लाइफस्टाइल डेस्क। Soaked Dates Benefits – हेल्दी जीवनशैली के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहद जरुरी है, ये तनाव मुक्त और हेल्दी जीवन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है। उन्ही में से एक है खजूर, अगर आप रोजाना 4 भीगे हुए खजूर का सेवन करेंगे तो आपको काफी फायदा हो सकता है। हालांकि, आप इसे कच्चा भी खा सकती हैं, लेकिन भीगे हुए खजूर उससे ज्यादा फायदा देंगे। आप चलिए जानते है।
खजूर खाने से कब्ज की समस्या के साथ – साथ हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। ये हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा कर हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार भी करता है। खजूर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अगर आपको एनीमिया है तो खजूर का सेवन जरूर करे। इसके अलावा, ये बवासीर और सूजन को रोकता है।
खजूर खाने का अच्छा समय
इसे आपको रोजाना सुबह खाली पेट लेना चाहिए, या मीठा खाने का मन करे तो भी इसका सेवन किया जा सकता है। आपको बता दे, वजन बढ़ाने के लिए सोते समय घी के साथ इसका सेवन करे।
शुरुवात में आप 2 का सेवन करे, फिर धीरे – धीरे 4 बार भिगोकर खाएं। खजूर को भिगोने से फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे हम खजूर के पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेते है।
