Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्मियों में ऊर्जा के लिए करें इन फलों का सेवन


गर्मियों में ऊर्जा के लिए करें इन फलों का सेवन

यदि गर्मी में बाहर निकले हैं तो पता होना चाहिए कि हमें कौनसा फल खाना चाहिए, सुबह के समय गर्मियों में किस फल को खाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। जानिए गर्मियों में किस फल का सेवन करना होता है लाभदायक। 

मौसंबी

गर्मी में मौसंबी खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। मौसंबी खाने से शरीर को ऊर्जा तो मिलती है, साथ ही यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। यदि आप धूप में कहीं बार निकले हैं और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं तो मौसंबी का जूस पीकर खुद को तरोताजा करें। 

केला

गर्मियों में सुबह उठकर दूध के साथ केला खाने से आपको फायदा पहुंचेगा। कब्ज की समस्या का भी निवारण होगा। कोशिश करें कि ज्यादा केले न खाएं। एक या दो केले खाना आपके लिए पर्याप्त होगा । 

Read also; पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां रद्द

नारियल 

नारियल का पानी गर्मियों में तो प्रतिदिन पीना चाहिए। निर्जलीकरण की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं और इस मौसम में पेट की गड़बड़ भी होती रहती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि एसिडिटी या पेट के छालों से राहत पाने के लिए किसी अन्य घरेलू उपाय को आजमाने की बजाय सुबह- शाम नारियल पानी पिएं। 

अंगूर

गर्मी में अंगूर बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। त्वचा में यदि रूखापन है तब भी अंगूर का सेवन आपको इस समस्या से राहत दिलाता है। यदि आप अचानक से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अंगूर खा लें, इससे आपको तुरंत शक्ति मिल जाएगी।

Exit mobile version