यात्रा करना हर किसी को पसंद होता है लेकिन ज्यादा यात्रा करने से थकान हो जाती है जिस की वजह से हम उत्साहित होकर घूम नहीं पाते | तो अगर आप भी यात्रा की थकान से बचना चाहते है तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें |
यदि आपको लगता है कि आप पहले ही थक चुके हैं और ऊर्जा की कमी है, तो आप सीधे अपने कमरे में जाकर एक झपकी ले सकते हैं। ऐसा करने से मस्तिष्क और शरीर को आराम मिलेगा और आप उठने के बाद तरोताजा महसूस कर सकें।
यदि झपकी नहीं ले सकते तो कैफे या रेस्तरां में बैठकर संगीत सुने | इसके अलावा अगर कम ऊर्जा महसूस कर रहे हैं, तो कही रुक कर अच्छा नाश्ता करें |
Read also: मुरादाबाद: बस-डीसीएम की टक्कर में पांच लोगों की मौत
कभी-कभी एक ही संग्रहालयों, समुद्र तटों , पहाड़ी इलाकों या मंदिरों को देखकर ऊब जाते हैं ,और आपका मन विराम की तलाश करता है | इसीलिए यात्रा से कुछ दिन की छुट्टी लेना बेहतर है और होटल में ही रुकें, कुछ फिल्में देखें या बगीचे के क्षेत्रों में टहलें |

