Site icon Buziness Bytes Hindi

शाम या सुहब की चाय के साथ बनाएं दही सैंडविच


शाम या सुहब की चाय के साथ बनाएं दही सैंडविच

अगर आपको सैंडविच खाना पसंद है तो आज हम आपके लिए दही सैंडविच बनाने की आसान सी रेसिपी लेके आये है 

दही सैंडविच बनाने की सामग्री

ब्रेड (4 पीस)

दही छना हुआ (1/4 कप)

प्याज (2 बड़े) कटे

टमाटर (2 बड़े) कटे

पत्तागोभी थोड़ी सी कटी हुई

गाजर थोड़ी सी कटी हुई

1 कटा हुआ खीरा

काली मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच)

बूरा (1 चम्मच)

नमक स्वादानुसार

ऐसे बनाएं

Image by DanaTentis from Pixabay 

एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंटकर सारे मसाले को मिलाएं। फिर उसमें कटी हुई सब्जियां पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर वैगरह मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर ब्रेड की स्लाइस के किनारों को काटकर रख लें। ब्रेड को तिकोने आकार में काटकर उसमें तैयार किया हुआ मिक्सचर डालें और दूसरे ब्रेड के पीस से ढक दें। इसको टमाटर या हरी मिर्च की चटनी के साथ खाएं।

आप चाहें तो इस तरह से सारी सब्जियों को मिलाकर मेयोनीज डालकर भी सैंडविच बना सकते हैं। लेकिन दही के सैंडविच का स्वाद इन सबसे जुदा होता है। बस ध्यान रहे कि दही बिल्कुल अच्छे से कपड़े में बांधकर टांगी गई हो। जिससे कि इसका सारा पानी निथर गया हो। जिससे कि सैंडविच बनाते समय मिश्रण गीला ना हो। नही तो पूरा सैंडविच खराब हो जाएगा।

Exit mobile version