Site icon Buziness Bytes Hindi

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, दहशत में आए लोग घरों बाहर निकले

bhukamp

नई दिल्ली। दिल्ली और पश्चिमी यूपी के जिलों में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मेरठ में रात करीब 10.20 पर अचानक से धरती हिलने लगी। भूकंप के तेज झटके के बाद दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल गए। लोगों का कहना था कि पिछले 5 साल के भीतर इतने तेज भूकंप के झटके कभी महसूस नहीं किए गए।

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग घर छोड़कर मैदान में आ गए। रात को 10.20 पर अचानक भूकंप के तेज झटके आने के बाद दिल्ली एनसीआर शोर मच गया। पूरे एनसीआर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सबसे ज्यादा खौफ हाईराइस बिल्डिंग में रहने वालों लोगों में दिखा।

मेरठ, नोएडा और दिल्ली के सुपरटेक, पर्ल रेजीडेंसी, अंसल कॉलोनी के लोग फ्लैट से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप के झटकों से सड़क पर चलने वाली गाड़ियां भी हिलने लगी। हर कोई अपने परिचितों से हाल पूछने लगा।

Exit mobile version