Earthquake: पाकिस्तान में भूकंप से अब तक 12 की मौत 160 से अधिक घायल

इंटरनेशनलEarthquake: पाकिस्तान में भूकंप से अब तक 12 की मौत 160 से...

Date:

कराची। रात में आए भूकंप से पाकिस्तान में तबाही मची है। पाकिस्तान में भूकंप से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 160 से अधिक लोग घायल हैं। भूकंप के झटके अफगानिस्तान में भी आए थे। भूकंप से सबसे अधिक तबाही अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मची है। दोनों देशों में कई लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए। भारत में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अफगानिस्तान भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 133 किमी दूर दक्षिण पूर्व में हिंदू कुश क्षेत्र में था। भूकंप का केंद्र 156 किमी गहराई में था। भूकंप के झटके अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में महसूस किए गए।

भूकंप के कारण अफगानिस्तान में दो लोगों की मौत हुई है। अफगानिस्तान के आपदा राहत मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने कहा कि पूर्वी लघमान प्रांत में दो लोग मारे गए हैं। अधिकारियों और सहायताकर्मियों ने कहा कि बदख्शां और अन्य उत्तरी क्षेत्रों में बहुत तेज झटके महसूस किए गए।

पाकिस्तान में 12 की मौत, 160 से अधिक घायल

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में भूकंप के कारण 12 लोगों की मौत हुई है। जबकि 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, कोहाट और अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भारत में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10.20 पर आए भूकंप से लोग दहशत में हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा भूकंप के झटके हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के चलते लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...