Earthquake: मणिपुर और राजस्थान में भूकंप के जोरदार झटके, जयपुर में घरों से बाहर निकले लोग

नेशनलEarthquake: मणिपुर और राजस्थान में भूकंप के जोरदार झटके, जयपुर में घरों...

Date:

Earthquake News: आज तड़के देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर और राजस्थान के जयपुर में भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप आज शुक्रवार सुबह 5.01 बजे के आसपास आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मणिपुर के उखरुल में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप शुक्रवार सुबह 5.01 बजे आया, भूकंप का केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि भूकंप से किसी के तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं शुक्रवार सुबह राजस्थान के जयपुर में आंधे घंटे के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके लोगों ने भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। इससे डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर निकल आए। इस दौरान कुछ लोग गली में बैठकर हनुमान चालीसा पाठ करते हुए दिखाई दिए। भूकंप से देश के दोनों राज्यों में किसी प्रकार के नुकसान और हताहत होने या सूचना नहीं है।

बताया गया है कि सुबह 4:09 से 4:25 के राजस्थान के जयपुर में भूकंप के तीन झटके लगे। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 4.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का पहला झटका सुबह 4.09 बजे, दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे लगा। इससे दहशत में आए लोग सड़कों पर एक दूसरे का हाल चाल भी पूछते दिखे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि जयपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उम्मीद करती हूं कि सभी सुरक्षित होंगे।

भूकंप के बाद विस्फोटक जैसी आवाज

स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर भूकंप का वीडियो साझा कर रहे हैं। जिसमें भूकंप के कारण कार हिल रही है। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। एनसीएस ने जानकारी दी कि तीसरा भूकंप सुबह 4.25 बजे आया। जिसकी तीव्रता 3.4 रही। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था। एनसीएस ने ट्वीट कर कहा कि इससे पहले 3.1 तीव्रता का भूकंप 4.22 बजे आया, इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related