Site icon Buziness Bytes Hindi

Earthquake in Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकंप, 280 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में भीषण भूकंप आया है के तेज झटके आए हैं, इसके चलते फिलहाल 255 लोगों के मरने की खबर मिली है। पक्तिका प्रांत के गियान नगर के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि इस भूकंप में एक गांव पूरी तरह नष्ट हो गया। मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।  वहीँ अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 280 लोगों के मौत की पुष्टि की है, मौतों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है.

सूत्रों का कहना है कि मौके पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है और करीब 90 मकान पक्तिका में तबाह हो गए हैं। इन मकानों के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान से सटे पक्तिका प्रांत से लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जा रहा है। तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के 4 जिलों को प्रभावित किया है। 

Read also: Terrorist Attack on Gurdwara in Kabul: काबुल में गुरुद्वारे में आतंकी हमला,20 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका

अफगानिस्तान के पड़ोसी देश पाकिस्तान के मौसम विभाग का अनुमान है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी। भूकंप के ये झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप के ये झटके 500 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए गए हैं। अफ़ग़ानिस्तान के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक भूकंप से 100 से ज्यादा घर तबाह हो गये हैं, बचाव कार्य में हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है.

Exit mobile version