लखनऊ। देर रात जब लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने में तल्लीन थे। उसी दौरान लखनऊ से लेकर मेरठ तक भूकंप के झटकों ने पूरी धरती को हिलाकर रख दिया। भूकंप के झटके लखनऊ सहित आसपास के जिलों में महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि जो लोग गहरी नींद में सो रहे थे उन्होंने भी इसको महसूस किया और घरों से बाहर निकल आए। मेरठ में भी लोग घर से बाहर निकलते दिखे गए। बताया जाता है कि रात करीब 1ः15 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5ः2 मापी है। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में 82 किमी की गहराई में था।
Read also: UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे मथुरा,ब्रज तीर्थ को दी अन्नपूर्णा भोजनालय की सौगात
भूकंप के ये झटके राजधानी लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बरेली,मेरठ और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए है। भूकंप ऐसे समय में आया जब लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहेे थे या फिर अन्य लोग देर रात गहरी नींद में सोए थे। इलाके में देर रात जैसे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो तुरंत ही घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि, भूकंप के झटके में अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप से लोग सहमे दिखाई दिए। मेरठ में लोगों ने बताया कि भूकंप का झटका इतना तेज था कि घरों में रखे सामान देर तक हिलते रहे। हालांकि जन्माष्टमी होने के कारण मेरठ और अन्य जिलों में कई लोग देर रात पंडालों और घरों में जागे हुए थे। जैसे ही भूकंप आया, लोग सड़कों पर निकलकर आ गए। मेरठ ही नहीं लखनऊ में और लखीमपुर खीरी में भूकंप के झटके 20 सेकेंड तक महसूस किए गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भूकंप के दौरान घर के बाहर खड़ी कार हिलती दिखाई दी। बताया जाता है कि पूरे इलाके में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए।

