Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Earthquake: एक बार फिर भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती,लोग घरों से आए बाहर

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के ज़िले पिथौरागढ़ के पास ज़िला बागेश्वर के कपकोट में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता  बहुत ज़्यादा नहीं थी। लेकिन इससे लोगों में दहशत देखी गई और अधिकांश लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। हालांकि भूकंप के ये झटके काफी हल्के थे और अधिक देर तक नहीं रहे। भूकंप के इन झटकों से किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन भूकंप के अपने की चेतावनी देने वाले अलर्ट ऐप के फेल होने की चर्चा ज़रूर रही। 

Read also:Uttarakhand News Today: उत्तराखंड के अनाथालयों में रह रहे बच्चों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

भूकंप के झटके बागेश्वर ज़िले में भी महसूस किए गए। भूकंप अलर्ट एप के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.80 बताई जा रही है। भूकंप सुबह 6:31 बजे के आसपास आया था। भूकंप के इन झटकों की तीव्रता को लेकर आपदा विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है।  भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ के पास बताया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि हम सभी तहसीलों से भूकंप की जानकारी कर रहे हैं और पता कर रहे हैं कि कहीं किसी प्रकार की कोई जानमाल की हानि तो नहीं हुई है। बता दें कि इस साल बागेश्वर ज़िले में भूकंप के आने की दूसरी घटना है। बागेश्वर के लोग लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस कर चुके हैं। इससे पहले 18 जनवरी को बागेश्वर में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

Read also: Uttarakhand News Today: उत्तराखंड की रोडवेज बस की दिल्ली में एंट्री पर बैन, 200 बसों के थमेंगे पहिए

Exit mobile version