साल 1987 में आई अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया इन दिनों सीक्वल के चलते चर्चा में हैं। इस बार मिस्टर इंडिया का नाम होगा मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे टाइगर जिंदा है, सुल्तान और भारत जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर। फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी, फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी और इस का कॉन्सेप्ट क्या होगा? इस तरह के ढेरों सवाल फिल्म को लेकर फैंस के मन में हैं।
मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी की स्टारकास्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं। इस बीच फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने खुद ही इससे जुड़े सवाल का जवाब दिया। जिसके बाद थोड़ा थोड़ा तो फिल्म की स्टारकास्ट का अंदाजा लगाया ही जा सकता है। दरअसल एक इंटरव्यू में अली अब्बास जफर ने कहा कि अगर मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर होंगी तो इसे देख बोनी कपूर खासा खुश होंगे।
इसके बाद जब मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी के लीड एक्टर को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या अर्जुन कपूर मुख्य किरदार निभाते दिख सकते हैं? इस पर जवाब देते हुए अली ने कहा कि अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट फाईनल नहीं हुई है।
मिस्टर इंडिया ट्रायलॉजी को लेकर अली अब्बास ने बताया कि इस फिल्म को लेकर बोनी कपूर और जी के बीच सहयोग होगा। हम लोग इंडिया के साथ साथ विदेश में भी इसकी शटिंग करेंगे। ये एक sci-fi फिल्म होगी जिसका बिग बजट और हाई प्रोडक्शन वेल्यूज के साथ तैयार किया जाएगा।

